Monday, January 13, 2020

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन टोल कर्मियों ने किया जागरूक

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनी टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा कर्मियों ने बिना हेलमेट वह बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों को रोककर सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया।
साथ ही उनसे वचन लिया कि वह आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और चार पहिया वाहन चलाते समय निश्चित रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे टोल प्लाजा मैनेजर कप्तान सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 11जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है  जिसमें वाहनों चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहन चलाते समय सावधानी  के बारे में बताया जाता है साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाता है कि थोड़ी सी सावधानी बरत कर सुरक्षित  सफर कर सकते हैं। इस मौके पर HR सतीश चौहान सहित सभी टोलकर्मी मौजूद थे। जिसमें उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक किया
1- सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें
2- कोई भी नशा करके वाहन चलाएं
3- वाहन को गति सीमा में चलाएं
4-  वाहनों के कागजात पुर्ण व साथ रखें
5- रात में डीपर का प्रयोग करें
6-  ट्रैफिक नियमों का पुर्ण रुप से  पालन करें
7-  सड़क पर ड्राइव करते समय ओवरटेक ना करें
8- बहुत ज्यादा और लगातार और होर्न उपयोग न करें

No comments:

Post a Comment