Saturday, January 11, 2020

हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई बिंदुओं पर चर्चा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी पीलीभीत टीम के नेतृत्व में  मंडल समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन का पीलीभीत बैंकट हॉल में आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के  उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माननीय अशोक सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन में उपस्थित हुए और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाग प्रभारी बरेली मंडल से माननीय प्रमोद सिंह जी इनके साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय योगी शांतिनाथ जी महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया। समीक्षा बैठक में हिंदू युवा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत समारोह किया गया। 
मंडल समीक्षा बैठक में सैकड़ों की संख्या में पूरे मंडल के कार्यकर्ता व सभी जिलो के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक ,महामंत्री व समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सहभोज का कार्यक्रम रखा गया पीलीभीत के जिला अध्यक्ष माननीय  पंडित संजीव महंत जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा इनके साथ पीलीभीत से जिला महामंत्री कपिल राठौर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुप्ता, जिला मंत्री अमित गुप्ता, पीलीभीत तहसील अध्यक्ष सूरज वर्मा ठाकुर मनीष सिंह , प्रशांत त्रिवेदी चेतन शर्मा, वेदपाल कश्यप, थान सिंह मौर्या, राजेश सक्सेना, एड० हरीश गंगवार ,ईश्वरी प्रसाद, प्रताप सिंह राठौर एवं समस्त कार्यकर्ता हिंदू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment