Monday, January 6, 2020

नगर में भारी वाहनों के प्रवेश से लगता है जाम, अधिकारी मौन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के नागरिकों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है दिनभर लगता है जाम, जाम के झाम से लोग परेशान हैं। मालूम हो कि आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश का समय निश्चित है सुबह 9:00 बजे से पहले और रात्रि 9:00 बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश होना चाहिए परंतु ऐसा नहीं हो रहा है यहां तो 24 घंटे भारी वाहन बेखौफ आते जाते दिखाई पड़ते हैं इन्हें रोकने के लिए ना पुलिस जिम्मेदारी ले रही है और ना ही ट्रैफिक पुलिस ना ही इसे अधिकारी देख रहे हैं कई बार तो अधिकारियों की गाड़ी भी फंस जाती है आए दिन एंबुलेंस फस जाती है जिसके कारण मरीजों को समस्या होती है परंतु ईश्वर कोई ध्यान देने वाला नहीं है सोमवार की दोपहर में एक भारी वाहन के चलते नगर के मुख्य इमामगंज चौराहे  पर काफी देर तक जाम लगा रहा है। जन कल्याण एवं विकास संस्थान के  केशव पांडे ने जिला अधिकारी शंभू कुमार से नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment