Tuesday, January 7, 2020

सभी धर्मों का सम्मान होता रहा है होता रहेगा : अक्षयवर गौड़

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। ग्राम अगैयया में कृपा राम जनजागृति स्कूल में नागिरकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में एक आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गौड़ रहे।  क्षेत्रीय सांसद अक्षयवर लाल गौड़  ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  कैब कानून हमारे देश में किसी भी मुस्लिम के लिए घातक नहीं है हमारे देश में सभी धर्मों का सम्मान हमेशा होता रहा है और हमेशा रहेगा इसके लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा परितिबध रही है।  
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा दूर की सोचते हैं और सर्व जन हिताय की सोचते हैं। इसलिए हमें घबराने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी व पंकज जायसवाल पंचायत सदस्य गोवर्धन तिवारी व नानपारा मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित रहे  बैठक के अंत  में विद्यालय के प्राचार्य कृपा राम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment