Saturday, January 11, 2020

नशा उन्मूलन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : एडवोकेट सिन्हा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय मिथिलेश नन्दिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय नानपारा के प्रागंण में रूल आॅफ ला सोसाइटी के तत्वाधान में जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन सगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता जय कृष्ण सिन्हा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दरख्शा हसनैन व संजीव श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में जल एवं पर्यावरण व नशा पूरे विश्व की समस्या है इसके उन्मूलन व सुधार के प्रति समाज की समुहिक जिम्मेदारी सी0ए0ए0 पर बोलते हुए उन्होने ने कहा की हम सभी देश वासियो का जिम्मेदारी है कि हम सभी नगरिको को जगरूक करे किसी भी भारतीय नगरिक को कोई खतरा नही है। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने सरस्वती माँ का माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित करके किया महाविद्यालय के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने अतिथिओ को माल्यापर्ण किया। एस0एस0बी0 कैम्प के चिकित्सको ने इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्र/छात्राओ एव सैकड़ो ग्रामीणो का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण व औषधि वितरण किया। सगोष्ठी को नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा0 एम0पी0 सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता बहराइच सतीश श्रीवास्तव, मैथली शरण श्रीवास्तव, बालकेश्वर श्रीवास्तव, अजय सिंह, केशव पाण्डेय, नन्द कुमार, सम्भव सोमेश, वर्धन महाविद्यालय की छात्रा कायनात एवं गीता यादव ने जल एवं पर्यावरण तथा नशा उन्मूलन विषय पर विचार व्यक्त किया। 
मुख्य अतिथि श्री सिन्हा द्वारा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम करन शर्मा, रमेश कुमार पाठक, रजनी कान्त मिश्रा, एवं मो0 अरशद को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में रूल आॅफ ला सोसाइटी के संयोजक संजीव श्रीवास्तव शिवाले बाग के महन्त वीरेन्द महराज अनिल मिश्रा, केशव पांडे कुष्ण कुमार श्रीवास्तव, शान्तनु श्रीवास्तव, अलोक शुक्ला प्रचार्य शिवपूजन, सरदार गुरूनाम सिंह, अरूणेन्द्र कान्त, डा0 परमानन्द पाण्डे, डा0 अनिता शुक्ला, कार्यवाहक प्रचार्य लक्ष्मी शर्मा मनोज तिवारी, मंजूरूल हसन, अनुपम मिश्रा सहित सैकडो ग्रामीण अभिभावक एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment