Monday, January 13, 2020

पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध युवक गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। डीआईजी महोदय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव कानपुर नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद कानपुर नगर के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में बीती रात्रि संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग हेतु थानाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी चौबेपुर ने अपने थाना टीम के साथ बंदी माता तिराहे कस्बे पर चेकिंग कर रहे थे। बीती रात्रि करीब 9:00 बजे वी एम पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे सामने से पैदल पैदल आ रहे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा कि पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और नाम पता पूछना पर इसमें अपना नाम सोनू पुत्र राजनारायण निवासी सहज्योरा थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष बताया जिस की जामा तलाशी से एक तमंचा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment