कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर/किदवईनगर, उ0प्र0। जय मानव समाज कल्याण समिति के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर 70 बच्चों को बैग, कॉपी ,किताब, रबर, पेंसिल, स्केल, कटर व बिस्कुट ,फल इत्यादि का वितरण किया गया। संस्था के सचिव/प्रबंधक पंडित मिंटू शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य 1000 बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का है। उन्होंने कहा संस्था प्रतिदिन बस्तियों में जाकर उनको शिक्षित करेगी ताकि बच्चे भविष्य में कुछ बन सके संस्था निरंतर 9 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही है और करती रहेगी इस कार्यक्रम में आकाश गुप्ता, आयुषी, विक्रम, दीक्षा, अवनीश, आस्था, राजेश त्रिवेदी के अलावा कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के भी पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पंडित मिंटू शर्मा का उत्साहवर्धन किया और उनके इस कार्यक्रम को देखकर सभी लोगों ने उनकी सराहना की जिनमें प्रमुख रूप से कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव उमेश यादव ,उपसचिव रमेश सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, महामंत्री राजेंद्र केसरवानी एवं अन्य काफी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और सभी ने जय मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियो एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए मौजूद बच्चों का भी हौसला बढ़ाया।

No comments:
Post a Comment