अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच अंतर्गत ब्लाक विशेश्वरगंज में प्रधान,और बीडीसी सदस्य के लिए तीन फरवरी को होने वाले उप चुनाव के लिए 23 व 24 जनवरी को नामांकन हुआ। जिसमें खाली पड़े ग्रामसभा दिगितपुरवा में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ताजमुहम्मद, शिवशंकर, नानबाबू, दिनेश कुमार, सोहनलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया वही बीडीसी वार्ड नंबर 23 बसनेरा के लिए दो उम्मीदवारों अर्चना राना व लेखराज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन पत्रों की जांच 27 जनवरी को की जाएगी। उम्मीदवार 28 जनवरी को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। प्रधान और बीडीसी के खाली सीट के लिए चुनाव 3 फरवरी और मतगणना 5 फरवरी को कराया जाएगा।वही चौकाने वाली बात ग्रामसभा में रिक्त हुए पंचायत सदस्यों के चुनाव में रुचि न लेना रहा,क्योकि ग्रामपंचायत में लगातार ग्रामप्रधानों के अनदेखी का शिकार हो रहे पंचायत सदस्य अब चुनाव में रुचि नही ले रहे है जिसका जीता जागता उदाहरण विशेश्वरगंज ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभाओं के ग्रामपंचायतों में सदस्यों के लिए रिक्त सीट पर कोई नामांकन नहीं भरा गया।

No comments:
Post a Comment