अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर-बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्रीय लोगों की सड़क से सम्बंधित समस्याओं का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के सुपुत्र भाजपा नेता निशंक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के गोधना, बहोरीपुरवा व अकरौरा पहुँचकर सड़कों की गुड़वत्ता परखी व स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास व क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में क्षेत्र में तेजी से सड़कों का जाल बिछ रहा है।
इस अवसर पर बहोरी पुरवा के लोगों ने बताया कि यहाँ पिछले भाजपा के कार्यकाल में ही उनके गांव तक खड़ंजा लगा था, वर्षों तक यह गाँव विकास से वंचित रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण पर खुशी व्यक्त की। मौके पर लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रधान बेलभरिया जय प्रकाश शुक्ल, मनोज शुक्ल, आनन्द शुक्ल, हरिशंकर सिंह, बुन्देल सिंह, बैजनाथ पाण्डेय, प्रदीप शुक्ल, मुन्ना गौतम, रवि मिश्र, अंकित शुक्ल व नीरज शुक्ल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
निर्माणधीन सड़कों का निरीक्षण करते भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी।


No comments:
Post a Comment