डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। हिन्दु युवा वाहिनी तहसील नानपारा द्वारा नगर के कालीकुण्डा मन्दिर परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम, नागारिकता संशोसन अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम, कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हिन्दु युवा वाहिनी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, व विशिष्ठ अतिथियों में उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, क्षेत्राधिकारी अरूण चन्द्र तथा कोतवाल सन्तांष सिंह रहे। अपने संबोधन में राजदेव सिंह ने कहा कि हिन्दु युवा वाहिनी बहराइच जिले के 14 विकास खण्डो में क्रमवार से कार्यक्रम कर रही है। इस संगठन का उद्देश मानव सेवा है। यदि अन्य संगठन भी इस तरह का काम करे तो यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है उन्होने उपस्थित जनसमूह से अपने-अपने गांवो को स्वच्छ रखने का वादा लिया। क्षेत्राधिकारी अरूण चन्द्र ने कहा कि गरीबो की सेवा ही ईश्वर की पूजा है और तहसील नानपारा का हिन्दु युवा वाहिनी संगठन इस सफल कार्यक्रम के लिये बधाई का पात्र है।
इस कार्यक्रम में 600 लोगो को कम्बल वितरण किया गया इसके पश्चात भण्डारे में सम्मिन्नित होकर सहभेज किया शिवेन्द्र, गुडडू बाब, अमरनाथ पोरवाल आदि का उस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में नगर के ओम प्रकाश छापड़िया, अभय मदेशिया, राजेश भीमराजका, मनीष डालमिया, प्रदीप ऐरन, सुरेश शाह, राजेश शाह, मुक्तिनाथ साहू, तीरथ साहू, हिन्दु युवा वाहिनी नानपारा के सभी सदस्य व पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment