अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 के विशेष अभियान तिथि 12 जनवरी, 2020 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज के मतदान केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय बरवलियां, पवही, जमालुद्दीनपुर, गजाधरपुर, शिवराजपुर एवं मरौचा तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महसी के प्राथमिक विद्यालय गजपतिपुर का निरीक्षण कर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बूथ लेबिल अधिकारियों व सम्बन्धित लेखपालों/सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों का फार्म भरवाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये जाने की कार्यवाही करें। कोई भी अर्ह व्यक्ति छूटने न पाये। इसके साथ ही बिलोपन और संशोधन की कार्यवाही भी की जाए। निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्राम वासियों से भी अपील की कि अपने परिवार व ग्राम के अन्य अर्ह लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करायें।
इसके उपरान्त अजय शुक्ला ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारियों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 के दौरान सभी अर्ह लोगों का नाम निर्वाचक नियमावली में शामिल करने की कार्यवाही की जाए। कोई भी अर्ह व्यक्ति छूटने न पाये। साथ ही पुनरीक्षण के दौरान मृतक, शिफ्टेड व डुबलीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने व संशोधन की भी कार्यवाही की जाए। जेंडर रेसियों एवं ई.पी. रेसियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उप जिलाधिकारी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते रहें। कोई भी अर्ह व्यक्ति छूटने न पाये। बीएलओ के पास फार्म-6, 7, 8 व 8ए की पर्याप्त उलब्धता रखी जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर रामचन्द्र यादव, नानपारा राम आसरे वर्मा, कैसरगंज रामजीत मौर्य, महसी एसएन त्रिपाठी, पयागपुर बाबूराम, मिहीपुरवा(मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment