Thursday, January 30, 2020

परमपूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। गुरुवार को क्षेत्र में स्थित गाजी पब्लिक स्कूल में परम पूज्य महात्मा गांधी की 73 वी पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी नानपारा की ओर से बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके उपरान्त उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक कुरैशी ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने विश्व को अहिंसा भाईचारा का जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है परंतु दुर्भाग्यवश सत्तासीन सरकारें गोडसे की विचारधारा को जो कि आजाद भारत का सबसे पहला आतंकवादी था बढ़ाने का काम कर रही हैं श्री कुरैशी ने कहा कि भारत के जन-जन में बापू के विचार बसते हैं। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित रमाकांत तिवारी ने कहा की बापू के विचार रहती दुनिया तक प्रासंगिक रहेंगे उन्होंने बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बापू का बताया हुआ मार्ग विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में इकबाल अहमद, जिमीदार अंसारी, मुबारक, भोला कुरैशी, अली पिंटू, राजू, हाफिज सद्दाम अंसारी, कृष्ण गोपाल कसेरा, शकील अहमद, अखलाक अहमद, आफताब अहमद एडवोकेट, राजेंद्र द्विवेदी सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी ओर ग्राम मलंगपुरवा नानपारा देहात में ग्राम प्रधान पीर गुलाम के आवास पर भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अफ़ज़ल राहत ने कुष्ट रोग निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कुष्ट रोग से बचने के उपाय, बचाव और लक्षण के बारे में ग्रामवासियों को  जागरूक किया। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर भारत देश को कुष्ट रोग से मुक्त कराने की शपथ ली। इस मौके पर सैय्यदा परवीन, प्रतिभा द्विवेदी, आशा संगिनी बेबी सोनी, माया देवी, सुमन दीक्षित, लालमती सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment