आजाद हुसैन (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पलियाकलां/लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जी हां न्यू ईयर का सेलिब्रेशन यूं तो हर वर्ग, हर तबके ने अपने अंदाज में मनाया, लेकिन लखीमपुर के गोला विधायक अरविंद गिरी का तो अंदाज ही कुछ निराला था।न्यू ईयर की पार्टी के लिए वह अपने साथियों और समर्थको के साथ टूरिस्ट बस से पार्टी के लिए निकले तो समर्थकों का जोश इतना की पार्टी स्थल पहुंचने से पहले ही मस्ती का जो सुरूर दिखाई दिया वह एक अलग ही अंदाज बयां कर रहा था।बस के अंदर जो दोस्तों की मस्ती का सुरूर था वह वह देखने के लायक था। बस में दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे विधायक का वीडियो जो वायरल हुआ तो उनका एक नया चेहरा लोगों के सामने आया।
यूं तो विधायक अरविंद गिरी स्वभाव से काफी गंभीर हैं और तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। लेकिन कहते हैं ना कि माननीय को सारे रंगों में ढलने का हुनर मालूम होता है इसीलिए वह जनता के हर तबके को अपने साथ समेटने में माहिर होते हैं और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा विधायक का यह वीडियो एक तरफ जहां लोगों को उनके नए रूप से अवगत करा रहा है, वही कहीं ना कहीं उनकी छवि भी धूमिल होती नजर आ रही है।

No comments:
Post a Comment