Monday, January 13, 2020

स्वामी विवेकानंद जी जयन्ती पर आयोजित हुआ खिचड़ी सहभोज

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर स्थित कृपा राम वर्मा ट्रेक्टर ऐजेन्सी पर भारत लोक शिक्षा परिषद के माध्यम से संचालित एकल अभियान के आचार्यो और भाई/बहनो ने स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के साथ खिचडी भोज का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। जिसमे सैकड़ो लोग मौजूद थे। ध्रुव कुमार, सरोज कुमार, गजानन, राम प्रसाद और विनोद कुमार ने कार्यक्रम का सम्बोधित करके स्वामी विवेकानन्द जी के कार्य और संस्कार की जान कारी दी।

No comments:

Post a Comment