ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। जनपद के पूरनपुर क्षेत्र के माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पर शुक्रवार को शांतिकुंज परिवार की मासिक गोष्ठी संपन्न हुई जिसमें जनपद भर से भारी संख्या में गायत्री परिजनों ने पहुंचकर सर्वप्रथम 5 कुंडी यज्ञ के माध्यम से यज्ञ भगवान को अपनी अहुति अर्पित की साथ ही साथ यज्ञ के पश्चात सामूहिक जप एवं उसके बाद में विशेष कार्यकर्ता गोष्टी प्रारंभ हुई जिसमें मुख्य बिंदु 30 जनवरी बसंत पंचमी पर होने वाले सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को लेकर समितियों का गठन किया गया एवं परिजनों ने भारी मात्रा में अपने अपने संकल्प लिए एवं भोजन ब्यवस्था, सुरक्षा स्वागत उपहार आदि हेतु दायित्व सौपे गए यज्ञशाला के लिए लगभग दस दिन पहले से कार्य प्रारंभ होकर उसका निर्माण आदि के लिए व भोजनालय समिति पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही गई।
बीस जनवरी को गौशाला पर एक विशेष गोष्टी आयोजित की गई है जिसमें तीस जनवरी को होने वाले कार्यक्रम से जुड़े (वर कन्याओं के) अभिभावकों को बुलाया गया है जिससे मिशन के अनुरूप समस्त कार्य पूर्ण हो सकें। आगामी मासिक गोष्ठी 9 फरवरी को होगी। अंत मे शांति पाठ व भंडारे के साथ समापन हुआ। यहां अनन्तराम पालिया सत्यप्रकाश शुक्ल रामप्रकाश शुक्ल सन्दीप खण्डेलवाल हरद्वारी लाल पांडे कढ़ेर सिंह वीरेंदर पांडे लालताप्रशाद शास्त्री मिथलेश दीक्षित सर्वेश पांडे ग्रीश अवधेश जायसवाल बृजेन्द्र दुवेदी लालाराम कुशवाह सरजुलाल आदि परिजन रहे।


No comments:
Post a Comment