Wednesday, January 22, 2020

शिक्षा के मंच पर एकत्रित हुए शिक्षक और समुदाय के लोग

दिलशाद (NNI Coverage थानाक्षेत्र संवाददाता)
खैरीघाट, बहराइच (उ0प्र0)। शिवपुर ब्लॉक के ग्राम सभा देवदत्तपुर में समुदाय के बीच घर घर शिक्षा पहुंचाने के साथ साथ विद्यालय और समुदाय के बीच  समन्वय स्थापित करने के लिए गाव में चौपाल का आयोजन स्कूल की अध्यक्षता में कराया गया।
चौपाल में नुक्कड़  नाटक के माध्यम से स्कूल में मिल रही मूलभूत सुविधाओं को बताने और लड़कियों को पढ़ाने पर जोर दिया गया । स्कूल प्रबंधन समिति की स्कूल में क्या भूमिका और जिम्मेदारी है इससे अवगत कराया गया। स्कूल को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रधानाध्यापक ने समुदाय के लोगो से सहयोग का आह्वाहन किया और कहा कि सभी अपने अपने बच्चो को नियमित स्कूल भेजे और कम से कम सुबह शाम 1 घण्टे घर पर बच्चो को पढ़ने के लिए बैठाए । ग्राम प्रधान रुस्तम अली ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए  अपने  अनुभवो को समुदाय के बीच में साझा किया। पिरामल फाउंडेशन के सदस्य सैफ सिद्दीक़ी और आदर्श पांडेय के द्वारा चौपाल का संचालन किया गया और छात्रों को आधुनिक शिक्षा के रूप में बोलो एप्प के उपयोग को बताया । कार्यक्रम में  देवदत्तपुर के शिक्षक मो.अहमद , गौरव  शर्मा, प्रवीण जी , जितेंद्र जी, पवन जी, और नेहरू युवा केंद्र के ध्रुव राज गुप्ता जी और अभिषेक जी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment