कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ महीने की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राणा के आवास पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उप जिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मोर्या व जरवल ब्लाक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया ने दीप प्रज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया। उप जिला अधिकारी रामजीत मोर्या ने कहा,विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से ऋतुओं के राजा बसंत के आगमन पर प्रकृति के सौंदर्य में अनुपम छटा का दर्शन होता है। पेड़ों के पुराने पत्ते झड़ जाते हैं और बसंत में उनमें नई कोपलें आने लगती हैं। ब्लाक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया ने भी दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की उन्होंने कहा, बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की विशेष महत्व होता है।
जरवलरोड थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने कहा इस दिन महिलाओं को पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना करनी चाहिए।पूरे साल को जिन छह मौसमों में बांटा गया है, उनमें वसंत का अपना अलग महत्व है। जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने कहा बसंत का उत्सव प्रकृति का उत्सव है। इस त्योहार को लेकर प्रचलित कथा के अनुसार भगवान विष्णु की आज्ञा से प्रजापति ब्रह्माजी सृष्टि की रचना करके जब उस संसार में देखते थे तो उन्हें चारों ओर सुनसान निर्जन ही दिखाई देता था। उदासी से सारा वातावरण मूक सा हो गया था। जैसे किसी की वाणी न हो। यह देखकर ब्रह्माजी ने उदासी तथा मलिनता को दूर करने के लिए अपने कमंडल से जल लेकर छिड़का। उन जलकणों के पड़ते ही पेड़ों से एक शक्ति उत्पन्न हुई जो दोनों हाथों से वीणा बजा रही थी तथा दो हाथों में पुस्तक और माला धारण की हुई जीवों को वाणी दान की, इसलिए उस देवी को सरस्वती कहा गया।
कार्यक्रम संचालक हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना ने कहा यह देवी विद्या, बुद्धि देने वाली है।इसलिए बसंत पंचमी के दिन हर घर में सरस्वती की पूजा की जाती है।इस दिन को प्रकृति उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। सरस्वती पूजन के बाद हिंदू युवा वाहिनी ब्लाक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना ने मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रामजीत मौर्य व ब्लॉक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट की गई। इस मौके पर समाजसेवी सूर्य लाल उर्फ कल्लू, अशीष सिंह, राजन सिंह ,जगदीश प्रसाद कनौजिया, संजय प्रजापति रूप नारायण यादव राजकिशोर राना, महेश कुमार, अशोक सोनी अनिल सोनी डॉक्टर दीपक पंकज अग्रवाल स्वामीनाथ सिंघानिया अजय वर्मा गणेश वर्मा विजय भान सिंह प्रदीप यादव आकाश राना अभिषेक राना सत्येंद्र वर्मा श्रीनिवास वर्मा आदि बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment