सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस (देश का संविधान दिवस) 26 जनवरी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी नानपारा रामआसरे वर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा देश के झंडे को सलामी दी। इस दौरान तहसील क्षेत्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें साथ ही क़स्बे के समस्त बैंकों में ध्वजारोहण किया गया। क़स्बे में संचालित समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तथा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।
अमीर हसन फार्मेसी कॉलेज में संरक्षक गुफरान फारूकी ने ध्वजारोहण किया इस दौरान संरक्षक गुफरान फारूकी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अतीक अहमद ने मौजूद छात्र छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी। नगर के मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय में विद्यालय के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने झंडारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। न्यू पायनियर पब्लिक स्कूल, और पायनियर पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण करके विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संरक्षक सलीम आब्दी, प्रबंधक आदिल आब्दी ने छात्र/छात्राओं को पुरुस्कृत किया। अलशफ़ीक़ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अतहर अहमद ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कक्षा 1 की छात्रा अन्तशल शेख व फ़िज़ा खान को अच्छे परफार्म के लिए सम्मानित किया। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से गांधी पार्क स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुशीर शेठ की तरफ से लोगों को कम्बल भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा ने गरीबो को कम्बल वितरित किए मदरसा अजीजुल उलूम, मदरसा खैरुल उलूम, अंजुमन इस्लामिया, नंबर एक कालोनी के मदरसे में भी ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पढ़ने वाले बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। तहसील क्षेत्र के सभी थानों पर थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली मुर्तिहा में प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को कम्बल वितरित किए नानपारा में फल मंडी में फल व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी लियाक़त अली ने ध्वजारोहण किया, कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पर मंडी सचिव मूकेश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय पर क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। राहत जनता इंटर कॉलेज, श्री शंकर इंटर कॉलेज, वैध भगवानदीन बालिका विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सॉफ्ट पीटेल अकादेमी, मजदूर मांटेसरी स्कूल, मदरसा मिस्बाहुल उलूम, गांधी पार्क नानपारा में कांग्रेसियों ने ध्वाजारोहण किया इस दौरान पूरे क़स्बे में खूब चहल पहल देखी गई।


No comments:
Post a Comment