Friday, January 24, 2020

छात्रों को सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर, बन सकेंगे स्वावलंबी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज के ग्राम नेवलापुर के निवासी सूर्य प्रकाश पाण्डेय जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं को आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दे रहे हैं। तायकाण्डों में महारथ हासिल करने वाले सूर्य प्रकाश बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम गोण्डा के जवाहर नेहरू स्टेडियम व बहराइच के इंद्रा स्टेडियम में तायकांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने रघुकुल विद्यापीठ पयागपुर गोनार्डलॉन बहराइच इंद्रा स्टेडियम बहराइच सहित जनपद के विभिन्न कॉलेजों में तायकांडों का प्रशिक्षण दे चुकें हैं और वर्तमान में पयागपुर के क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्रों को तायकांडों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें बहराइच में इंद्रा स्टेडियम में हुए उच्च स्तरीय राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में पुरस्कृत भी किया गया। उनका कहना है कि सरकार को प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं को तायकांडों का प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे छात्र छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण भी मिलेगा और युवाओं को रोजगार भी।

No comments:

Post a Comment