Wednesday, January 22, 2020

संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी शंभू कुमार की अध्यक्षता में संपन्न

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह जनवरी के तृतीय मंगलवार को तहसील कैसरगंज में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, उप जिलाधिकारी कैसरगंज रामतीज मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज टी.एन. द्विवेदी व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर इलाहाबाद बैंक, कृषि, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, महिला कल्याण एवं बाल विकास, बेसिक शिक्षा, राजस्व व स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये पण्डालों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री कुमार ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान 05-05 गर्भवती महिलाओं की गोदभरार्द की व अन्नप्राशन भी कराया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि तहसील व थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद व अन्य प्रकार के छोटे-मोटे मामलों का गुणवत्तापरक समाधान कराना सुनिश्चित करें। डीएम व एसपी ने कहा कि गुणवत्तापरक निस्तारण के कारण प्रकरण समाप्त हो जाने से भविष्य में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं आयेगी। जिलाधिकारी श्री कुमार ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि कार्यालय स्तर पर नियमित रूप से विभागीय समस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण करायें ताकि जो भी विद्युत उपभोक्ता हैं उन्हें अपनी छोटीे-मोटी समस्या के लिए अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल भराव व रास्तों इत्यादि से सम्बन्धित छोटी-मोटी समस्याओं का मनरेगा के तहत त्वरित समाधान करायें। श्री कुमार सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-समस्याओं का निचले स्तर पर ही समाधान करायें ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से ईधर-उघर भाग-दौड़ न करनी पड़े।    
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभनाथ वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेश सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डाॅ. आर.के. सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 98 में 05, महसी में प्राप्त 16 में 03, पयागपुर में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 22 में 04, नानपारा में प्राप्त 24 में 02 तथा तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 21 में 03 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज से इतर तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों पयागपुर के बाबू राम, महसी के एस.एन. त्रिपाठी, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नानपारा के राम आरे वर्मा, तहसील सदर बहराइच के राम चन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।

No comments:

Post a Comment