अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद बहराइच के मिहींपुरवा तहसील के अंतर्गत राय बोझा के स्थित सत्या ईट भट्ठा के पास डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा के कर कमलों से स्कूल सावित्री शिक्षा निकेतन के शिलान्यास के लिए आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का आगमन था। लेकिन लखनऊ में हो रही बारिश के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। फिर यहां उपस्थित मान्यवर बहराइच के सांसद अछेवर लाल गोंड व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय मुकुट बिहारी वर्मा उपस्थित रहे। जिन्होंने यहां के विद्यालय का शिलान्यास किया और उन्नति की ओर बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम में ग्राम सभा मदरिया के प्रधान सहित काफी लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment