सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच के नानपारा ब्लाक में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा स्वच्छता जागरूकता कम्बल वितरण एवम् नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह जी एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम नानपारा एवम् सीओ नानपारा रहे । मुख्यातिथि ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि जिस घर, गांव , जिले एवम् प्रदेश में स्वच्छता होती है वहां भगवान का वास होता है साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह कानून नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता प्रदान करने का कानून है । विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे एसडीएम साहब ने हिन्दू युवा वाहिनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार हियुवा पूरे जिले में ऐसे पुनीत कार्य कर रही है उससे अन्य संगठनों को सीख लेने की आवश्यकता है।
सीओ नानपारा ने रहीम दोहा का उदाहरण देते हुए कहा कि दीन सबन को लखत है, दीनहिं लखे न कोय, जो ‘रहीम’ दीनहिं लखै, दीनबंधु सम होय जिसका अर्थ है जो गरीबों की सेवा एवम् मदद करता है वह भगवान के समान होता है। कार्यक्रम में उपस्थित 500 गरीब विधवा वृद्ध माताओं एवम् दिव्यांगो को कम्बल वितरित किया गया इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता सहित हजारों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment