Monday, January 20, 2020

CAA की समर्थन रैली में गृहमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 21 जनवरी को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर हर दिन तैयारियां हो रही हैं। बंगलाबाजार के रेल नगर कालोनी के रामकथा पार्क में होने वाली रैली में 15 जिलों के कार्यकर्ताओं के बैठने की जोन हिसाब से इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष व कैंट क्षेत्र से विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर ने रैली ने तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर चर्चा की गई, जिससे शहरवासियों के अलावा रैली में आए कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। रैली स्थल को अलग-अलग जोन में बांटकर सभी 15 जिलों के कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 
मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग से दो ब्लाकों की व्यवस्था की गई है। मंच,यातायात,मीडिया एवं गाड़ी पार्किंग के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं की विशेष टीम बनायी गयी है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में पूरे शहर में होर्डिग्स एवं बैनर लगाये जाएंगे। शहर को जोडऩे वाले प्रत्येक मार्ग एवं रैली स्थल तक तोरणद्वार एवं पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment