संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। नागरिकता संशोधन कानून पर जनसमर्थन हासिल करने के लिए भाजपा अब द्वितीय चरण का अभियान चलाएगी। द्वितीय चरण में भाजपा के सांसद, विधायक से लेकर एक एक पदाधिकारी-कार्यकर्ता घर घर जनसंपर्क करेंगे। प्रत्येक जिम्मेदार 100-100 घरों में जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में द्वितीय चरण के अंतर्गत पार्टी 27 जनवरी से 10 फरवरी तक घर-घर जाकर समर्थन अभियान चलाएगी जिसमें 27 जनवरी से 30 जनवरी तक सभी जिला व मंडलों की बैठक आयोजित होंगी। द्वितीय चरण के इस नागरिकता संशोधन अभियान के पक्ष में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता 100 परिवारों से संपर्क अभियान के तहत संपर्क करेंगे। यह अभियान 10 फरवरी तक चलेगा तथा 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी द्वारा सभी सेक्टरों व वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों के पदाधिकारियों व कार्य समिति की गठन के लिए प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों को जिलों का दायित्व सौंपा है। जनपद महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व कुशीनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, जनपद आजमगढ़ व लालगंज में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, जनपद मऊ व बलिया में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जनपद बस्ती व संतकबीर नगर में प्रदेश मंत्री संजय राय जबकि गोरखपुर महानगर, गोरखपुर जिला और देवरिया में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments:
Post a Comment