Thursday, January 16, 2020

NH 927 के राना पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार घायल

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराईच (उ0प्र0)। राना पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे 927 पर,एक मोटर साइकिल सवार के गिरने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया,चेहरे पर चोट आई। ज्ञात हो कि रुपईडीहा से बाबागंज की ओर जा रहे एक साईकल सवार को बचाने के कारण मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, 112 नंबर के सहयोग से सीएचसी चरदा भेजा गया, मोटर साईकिल चालक मेराज कुरैशी पुत्र कल्लू,उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी बाजार बाबागंज का रहने वाला है,सीएचसी प्रभारी डॉ0 अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि इलाज किया जा रहा है,जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा।

No comments:

Post a Comment