Monday, February 17, 2020

गैस के 11₹ बढ़ने पर धरने वाली 150₹ बढ़ने पर खामोश : राशिद अली

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। वर्तमान समय में पूरा देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है पढ़े लिखे युवा बड़ी बड़ी डिग्रियां लेकर बेरोजगारी से लड़ रहे हैं वोट देकर सरकार को सत्ता में लाने वाला मतदाता परेशान हैं उनसे देश में रहने का सबूत माँगा जा रहा है जिस पहचान पत्र के जरिये सरकार बनी है उसी को मानने से इंकार किया जा रहा है ऐसे में जब वह पहचान पत्र नागरिकता का सबूत नहीं है तो उसके द्वारा चुनी गईं सरकार भी वैध नहीं होनी चाहिए वोट देने वाली जनता को महंगाई की आग में झोंका जा रहा है और उसके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि मालामाल हो रहे हैं आम जनता जिसके बल पर सरकारें बनती है उनको विभिन्न प्रकार के टैक्स देने पड़ते हैं और जनप्रतिनिधियों को इससे परे रखा जाता है जो भी कानून व्यवस्था हो सबके लिए बराबर होनी चाहिए इसकी ही लड़ाई आज मदर टेरेसा फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर पर लड़ रही है सबको सामान अधिकार मिलना चाहिए उक्त विचार मदर टेरेसा फाउंडेशन देवी पाटन मंडल के अध्यक्ष राशिद अली ने मदर टेरेसा फाउंडेशन के कार्यकर्ता तौफीक खान के बहराइच गुदड़ी मोहल्ला में स्थित आवास पर मदर टेरेसा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही श्री अली ने कहा कि पूर्व की सरकार में अगर 11 रूपये गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाया करते थे तो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री स्मिर्ति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ जाती थी और देश के प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेंट करती थी मगर आज गैस सिलेंडर के साथ ही सभी चीजों में बेतहाशा महंगाई बढ़ी है मगर कोई विरोध नहीं किया जा रहा है एक बहुत बड़े समाजसेवी हैं अन्ना हजारे जो बात बात पर अनशन शुरू कर दिया करते थे मगर आज बिचारे वह खामोश हैं उनका कुछ अता पता नहीं है उन्होंने कहाँ की जनता अब समझ चुकी है कि अब नफरत फैलाने की राजनीती ख़त्म होने पर है उसका उदाहरण जनता ने दिल्ली में संपन्न हुए चुनाव में दिखा दिया है वहां पर विकास की जीत होई है और बड़े बड़े दावे करने वाले नेताओं की बोलती बंद कर दी गई है कांग्रेस पार्टी का भी जनता ने नाकार दिया है बसपा और बीजेपी में कोई फर्क नहीं रह गया है एक धर्म के नाम पर वोट हासिल करती है और एक जाति के नाम पर मगर अब जनता इन सब में फंसने वाली नहीं है अब देश की जनता देश हित और विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार चाहती है देश में यह किस प्रकार का विकास किया जा रहा है कि झुग्गी बस्ती को छुपाने के लिए दीवारें खड़ी की जा रही है कैसी सरकार चल रही हैं जो धर्मों का बंटवारा करके अपनी रोटी सेंक रही है आज मदर टेरेसा फाउंडेशन के लोग जनता को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहे हैं फाउंडेशन के कार्यक्रमों में भारी सहयोग लोगों का मिल रहा है राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नासिर खान पुरे देश में फाउंडेशन को खड़ा करने का कार्य कर रहे हैं शीघ्र ही देश की राजनीती में एक बदलाव देखने को मिलेगा इस बैठक में मुख्य रूप से बहराइच शहर अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर खान,मंडल उपाध्यक्ष अतीक अहमद, मंडल महासचिव एडवोकेट अज़ीज़ अहमद,सचिव डॉ मोहम्मद रफ़ी,नानपारा अध्यक्ष सहाबुद्दीन खान,रामनरेश केवट,कय्यूम खान,उवैश अहमद,अनिल कुमार वर्मा,एडवोकेट मुजीब अहमद,पूर्व विधानसभा महसी प्रत्यासी मोहम्मद शादाब खान,राम आसरे ,शहीद अली,मोहम्मद काशिम,अमेरिका सिंह,आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment