अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर-बहराइच (उ0प्र0)। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ 15 लाख की लागत से आठ नई सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। विधानसभा पयागपुर के संयोजक निशंक त्रिपाठी ने बताया कि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रस्तावों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के आज्ञा राम पुरवा, हरैया, रामशीर, गड़ेरियन पुरवा, हंसराम पुरवा, हीरू पुरवा, पैतौरा एवं बहुप्रतीक्षित गोबरे बाग संपर्क मार्गों की स्वीकृती मिल चुकी है। जिसका निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, क्षेत्र में सड़कों का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र पिछले दस वर्षों से विकास से वंचित रहा है लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी है, क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। इस हेतु उन्होंने क्षेत्रीय जनमानस के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी आभार प्रकट किया।

No comments:
Post a Comment