Saturday, February 15, 2020

छ: करोड़ की चरस के साथ 4 नेपाली महिला तस्कर गिरफ़्तार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि वाहिनी की अहम सीमा चौकी रूपईडीहा चेक पोस्ट के रास्ते भारी मात्रा मे चरस की खेप निकलने वाली है। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी जगजीत बहादुर जैगवार की अगुवाई में चेक पोस्ट पर चेकिंग ड्यूटी और भी सघन करदी गई। चेकिंग के दौरान दौरान छह करोड़ 1लाख पचास हजार  की चरस बरामद की गई। कमांडेंट ने  बताया कि मुखबिर से सूचना  के मद्देनजर रुपईडीहा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ड्यूटी चेक पोस्ट पर निकलने वाले लोगों तथा वाहनों की तलाशी और भी सघन कर दी गई । ड्यूटी मे सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह समानार्थी जसवंत सिंह महिला आरक्षी संतोष महिला आरक्षी रंजू कुमारी महिला आरक्षी प्रीति रानी तथा पुलिस की ओर से उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्रा समान आरक्षी संजय समानार्थी अशोक कुमार यादव समान आरक्षी महिला कोमल शर्मा  तैनात थे।
तभी चेकिंग के दौरान चेक पोस्ट की तरफ़ आ रही चार नेपाली महिलाएं सघन तलाशी  देख वह उल्टे पांव वापस जाने लगी कुछ ही दूर गई थी तब तक जवानों ने उन चारों महिलाओं को रोक लिया। और पूछ ताछ की जिसपर वो घबराने लगी शक होने पर महिला  आरक्षी एसएसबी व पुलिस कर्मियों ने उनकी तलाशी ली जिसमे चारों की कमर मे रबर से लिपटा कुछ भूरा सा सामान चौकोर शेफ मे दिखा।जिसको एसएसबी की किट डिटेक्शन से चेक किया गया तो चरस का होना पाया गया। महिला तस्करों ने पूछ ताछ के दौरान बताया कि वो चरस लम्ही नेपाल से लाई हैं जिसे रूपईडीहा से बस पकड़ कर दिल्ली पहुंचना था। महिला तस्करों में प्यारी पुनः पतनी बघीमान पुनः निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 03.960 किलो ग्राम नाजायज चरस  ,बगनमाला पुनः पत्नी पुरवान पुनः निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 5.80 किलो ग्राम नाजायज चरस , शीला ओली पत्नी जगत ओली निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 5.900 किलो ग्राम नाजायज चरस , घनमाया रोका पत्नी रामकुमार रोका निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 5.110 किलो ग्राम नाजायज चरस  कुल 20.050 किलोग्राम  चरस बरामद हुई।अंतरराषट्रीय बाज़ार मे बरामद की गई चरस की कीमत 6,01,50,000( छ: करोड़ एक लाख पचास हज़ार रुपए आकी गई है)कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि चारो अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज बरामद की हुई चरस के साथ रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment