Saturday, February 8, 2020

गरीब बुग्गी वालों को पुलिस ने सुनाया प्रति बुग्गी 400₹ हफ्ता का फरमान

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। कोतवाली नानपारा पुलिस द्वारा आये दिन लोगों से की जा रही अवैध धन उगाही प्रकाश में आती रहती है। यहाँ पर पुलिस अवैध धंधा करने वालों पर पूरी तरह से मेहरबान है, जाहिर है गलत धंधा करने वाले लोग उनकी काली कमाई का जरिया बने हुए हैं। बीते दिनों सुबह एक नज़ारा देखने को मिला, सूत्रों के मुताबिक इमामगंज चौराहे के पास 9-10 बुग्गी (ताँगा) पर बोरियां लादे बुग्गी वाले जा रहे थे कि कोतवाली नानपारा का एक सिपाही जो वर्दी में नहीं था उसने उन बुग्गी वालों को रोका और पूछा कि इन बोरियों में क्या है गरीब बुग्गी वालों ने बताया कि साहब बालू है जो अपने निजी खेत सरैया गांव में है वहां से निकाल कर लाये हैं और बिक्री करने के लिए एक व्यक्ति के घर पर पहुचाने जा रहे हैं तो उक्त पुलिस कर्मी ने एक और सिपाही को फोन करके बुलाया और सभी बुग्गियों को कोतवाली में ले आया और उन बुग्गी वालों को डराने के लिए मारने पीटने लगा तो गरीब बुग्गी वालों ने कहा कि साहब मारे नहीं हम बहुत गरीब लोग हैं और बड़ा परिवार है इस समय को मज़दूरी न लग पाने के कारण घर चलाने के लिए अपने निजी खेत से बालू निकाल कर बिक्री करने के लिए लाए हैं। मारने पीटने के बाद इन सिपाहियों ने सभी बुग्गी वालों से 1000-1000 रूपये लेकर तथा चार सौ रुपए हफ्ता देने की शर्त पर छोड़ा। 
पैसा देकर छूट कर आये इन बुग्गी वालों को स्थानीय लोगों ने रोका और मामले की जानकारी चाही तो पहले यह जो डरे हुए थे कुछ भी बताने से घबरा रहे थे तो आस पास के लोगों ने इनकी हिम्मत बंधाई और बताया कि डरो नहीं जो हुआ है वह सच सच बताओ तो यह बुग्गी वाले डरते डरते बताने को तैयार हुए और समस्त प्रकरण की जानकारी दी, मगर अपना और सिपाहियों का नाम नहीं बताया। ऐसा लग रहा था कि उक्त सिपाहियों का नाम यह लोग जानते नहीं हैं मगर मारे डर के अपना नाम नहीं बताया। चलो एक बार यह मान लेते हैं कि यह बुग्गी वाले झूठ बोल रहे हैं और बालू खनन करके कहीं और से लेकर आये थे तो ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस कर्मियों ने इनको पकड़ा था तो नियमानुसार जो क़ानूनी कार्यवाही बनती थी वह करते अगर यह लोग गलत थे या अवैध कार्य कर रहे थे तो सुविधा शुल्क लेकर छोड़ क्यों दिया बताते चलें कि नानपारा क्षेत्र अवैध नशीले पदार्थो की एक बड़ी मंडी है इन अवैध धंधा करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने के बजाए कोतवाली पुलिस गरीब मेहनत मजदूरी करके अपनी परिवार चलाने वाले लोगों को क्यों परेशान करके अवैध उगाही कर रही है कोतवाली नानपारा पुलिस ईमानदार छवि के मालिक पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर की शाख पर बट्टा लगा रहे हैं अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक महोदय अपने इन उगाही करने वाले मातहतों पर क्या कार्यवाही करते हैं।

No comments:

Post a Comment