Wednesday, February 5, 2020

4.60 कुंतल छुआरा व 2 कुंतल काली मिर्च सहित तस्कर गिरफ्तार

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। एस०एस०बी० ने 4 कुंटल 60 किलो छुआरा व 2 कुंटल  काली मिर्च के साथ तस्कर को दबोचा। प्राप्त समाचार के अनुसार 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया की मंगलवार को वाहिनी की सीमा चौकी रुपईडीहा में मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट लाल जी गरवा ने रुपैडिहा पुलिस के साथ पेट्रोलिंग पार्टी जिसके कमांडर मुख्य आरक्षी विनीत कुमार सिंह साथ में मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सामान आरक्षी मोहित कुमार सामान आरक्षी रमेश व पुलिस की ओर से सामान आरक्षी इंद्रप्रकाश, विनय त्रिवेदी, राजन कुमार, खुल्लर प्रसाद को मुखबिर द्वारा बताई गई जगह के अनुसार पिलर संख्या 651/11 के पास भेजा वहां पहुंचने पर कुछ देर इंतजार करने के बाद देखा कि पिलर संख्या 651/11 से 200 मीटर भारत की ओर दो युवक एक-एक बोरी सर पर लादकर एक जगह एकत्रित कर रहे हैं तभी पेट्रोलिंग पार्टी के जवान पहुंच गए जिसमें एक युवक भाग निकला एक युवक पकड़ में आ गया उससे पूछताछ करने पर पता चला कि बोरी में काली मिर्च व छुहारा है जिसे वह तस्करी कर भारत में ज्यादा दामों पर भेजता है। पकड़े गए तस्कर की पहचान रियाज अहमद पुत्र गुलाम रसूल उम्र लगभग 23 वर्ष ग्राम दुर्गापुर कलवारी बाबागंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
तस्करी के सामान का वजन करने पर 4 कुंटल 60 किलो छुआरा व 2 कुंटल  काली मिर्च बरामद हुई। कमांडेंट ने बताया कि छुहारा व काली मिर्च को सीज़ कर दिया गया है। जिसकी कीमत लगभग ₹96000 आंकी गई है और सामान सहित तस्कर को कस्टम रूपईडीहा को सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment