डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि वाहिनी की अहम सीमा चौकी रूपईडीहा में मुखबिर की सूचना मिली कि सीमा चौकी के स्तंभ संख्या 651/10 के रास्ते कुछ सामान अवैध तरीके से भारत से नेपाल जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगवार में एक स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी गठित की जिसके कमांडर खुद चौकी प्रभारी जगजीत बहादुर जैगवार बने व साथ मे निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार स. आ. इरफान अहमद भट्ट ,बलवंत कुमार गुप्ता, भगवंत सूतर व रमेश कुमार थे सीमा स्तंभ संख्या 651/10 पर पहुंचकर कुछ देर इंतजार करने के बाद देखा कि 5-6 लोग साइकिल पर सफेद बोरे में कुछ सामान लादकर नेपाल सीमा की ओर आ रहे हैं पेट्रोलिंग पार्टी के जवान उन्हें देखकर छुप गए। जैसे वह करीब आए सभी जवान सामने आ गए जवानों को देख वह साइकिल छोड़कर भागने लगे तभी जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया पूछताछ करने पर बताया कि इन बोरों मे लेडीज़ सूट, लहंगा वगैरह है। सामानों के दस्तावेज मांगने पर माफी मांगने लगे कहा कि यह सामान हमारा नहीं है हम तो मजदूर हैं पूछताछ करने पर बताया कि यह सामान मोनू नाम के व्यक्ति का है जो लंगबसारी नेपाल में रहता है यह सामान पहुंचाने के हमें प्रति व्यक्ति ₹300 मिलने थे। अभियुक्त की पहचान मोहम्मद महमूद पुत्र मुस्तकीम, शिवनाथ सोनार पुत्र नेतराम सोनार अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल हमीद पुत्र वाहिद सुशील गोडिया सभी ग्राम जसपुर जनपद बांके नेपाल के रहने वाले थे।
बरामद किए हुए सामान को सीमा चौकी रूपईडीहा मे लाकर चेक किया गया तो 17 सफेद बोरों में लेडीज कुर्ती 787 पीस, लेडीज सूट 475 पीस लेडीज लहंगा 29 पीस लेडीस साड़ी 47 पीस सोफा कवर 81 मीटर लेडीस लेगी 59 पीस व छ: साइकिल बरामद हुई। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया साइकिल सहित सभी सामानों को सीज कर दिया गया है जिसकी कीमत 636000/-(छ: लाख़ छत्तीस हज़ार)आकी गई है।अभियुक्त सहित सभी सामान को कस्टम रुपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment