Monday, February 17, 2020

महिलाओं के गोद भराई उत्सव का भव्य तरीके से हुआ आयोजन

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, उ0प्र0। के खुटेहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल विकास परियोजना पयागपुर द्वारा महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ढोलक की थाप के साथ सोहर गीत गाये और न्योछावर भी दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात आशीष रॉय ने स्वयं अपनी पत्नी की गोद भराई की और महिलाओं को समाज में आगे आने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के बीच पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा की चर्चा की गयी महिलाओं को आयरन की गोली खाने को प्रेरित किया इस दौरान महिला के साथ साथ पुरूष को भी गर्भवती महिला का ख्याल रखने को कहा इस अवसर पर क्षेत्र की संगीता मिश्रा, पुष्पलता, पूनम देवी, शिवकुमारी, रंजना पांडेय, मैना देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा महिला स्टाफ़नर्स व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गोद भराई उत्सव में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment