Sunday, February 2, 2020

भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्कर हिरासत में, कार्यवाही की

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा बहराइच (उ0प्र0)। एसएसबी की रुपईडीहा बॉर्डर चेक पोस्ट पर नेपाल से मानव तस्करी कर झांसा देकर देहरादून ले जाई जा रही एक  लड़की के साथ मानव तस्कर को हिरासत में ले लिया गया पकड़े गए तस्कर की पहचान गोविंद बी. के. पुत्र गोपाल बी. के. उम्र लगभग 20 ग्राम चिंसू मनीसा वर्ष वार्ड नंबर 12 जनपद सुर्खेत नेपाल के रूप में हुई है। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को वाहिनी की अहम सीमा चौकी रुपईडीहा की चेक पोस्ट पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रबीर मजूमदार सामान्य आरक्षी सुभाष व महिला आरक्षी रंजू के. एम. चेकिंग के दौरान नेपाल से रिक्शे पर लड़की  के साथ आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका पूछ ताछ करने पर संतोषजनक जवाब न दे पाने व घबराने पर इसकी सूचना चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट लालजी गरवा को दी गई ।
चौकी प्रभारी ने सीमा पर सक्रिय देहात एन.जी.ओ.के निर्मल साई व हसन फिरोज को बुलाया निर्मल साई ने युवक व लड़की से नेपाली भाषा में गहन पूछताछ की जिस पर लड़की ने अपना नाम व पता मुस्कान सोनार पुत्र टीकाराम सोनार उम्र लगभग 18 वर्ष ग्राम टपरी वी. डी. सी. जनपद- बर्दिया  नेपाल बताया आगे पूछताछ करने पर लड़की  ने बताया कि नेपाल से भारत देहरादून  शादी के लिए ले जा रहा है जो कि स्पष्ठ नही हो पाया युवक से पूछताछ करने पर बताया कि वो अपनी बड़ी मम्मी के यहां ले जा रहा है दोनो की बाते आपस मे मेल नही खा रही थी। जिस पर मानव तस्करी की शंका होने के आधार पर दोनों लड़की को हिरासत में लेकर ठीक-ठाक हालत में एनजीओ नेपाल शक्ति समूह के सुपुर्द व अभियुक्त को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment