Sunday, February 16, 2020

विद्या मंदिर में गुरु नानक देव जन्मदिवस पर वार्षिकोत्सव संपन्न

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। गुरु नानक देव महाराज के 550 में जन्मदिवस पर राम नारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु मंदिर नानपारा का वार्षिकोत्सव का आयोजन बाबू किशनलाल मद्धेशिया परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा रहे इस मौके पर विद्यालय के भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया इसके बाद स्वागत गीत ,देश गीत ,लोकगीत, काव्यावली, अभिनय गीत, राष्ट्रभक्ति गीत, एकांकी, परहसन, आंगल भाषा ड्रामा और अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र, भारतीय शिक्षा समिति के राजेंद्र बाबू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राहुल, विद्यालय प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी, कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्र, व्यवस्थापक ओम प्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त भारी संख्या में विद्यालय के छात्र एवं अभिभावकों के अतिरिक्त नानपारा के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment