अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर(बहराईच) उ0प्र0। तहसील अंतर्गत पयागपुर के उप केंद्र सिफ़हिया में त्रिपल ए की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र की विभिन्न आशाओं एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों को कुष्ठ रोग की पहचान व सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान,फैमिली फोल्डर ड्यू लिस्ट, टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया आशा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा समय समय पर जन्मे बच्चों व गर्भवती महिलाओं से लगातार जनसंपर्क बनाए रहने की सलाह दी गई। एएनएम द्वारा जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, नेत्र नियंत्रण और कुष्ठ रोगों की रोकथाम गर्भवती महिलाओं को व उनके जन्मे बच्चे को कुपोषण से कैसे बताएं बचाया जाए,आने वाले दिनों में चलाए जाने वाले फाइलेरिया अभियान के बारे में चर्चा की गई फाइलेरिया की पहचान, उससे बचाव व उसके उपचार व रोगी को चिन्हित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजने की सलाह दी गयी। इस दौरान, ग्राम प्रधान के अलावा ए एन एम रेनू, रीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मृणालिनी शुक्ल, आशा त्रिपाठी, सुनीता, शकुंतला, विनीता, ललिता मौर्या, आशा वर्कर पिंकी शुक्ला, कंचन, रीमा, सुनीता सहित सैकड़ों महिलाएं बच्चे उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment