सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, उ0प्र0। नगर में संचालित पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल का वार्षिक उत्सव महक मैरेज हाल नानपारा में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल नानपारा के प्रबंधक मोहम्मद सलीम आब्दी, प्रिंसिपल अदील आब्दी उर्फ समर ने स्कूल के वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया। इस दौरान महक मैरेज हाल में भारी भरकम सजावट के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई इस दौरान स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
भव्य पंडाल में छात्र छात्राओं ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति पेश की। वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में भोर से ही स्कूल के छात्र और छात्राएं में वार्षिक उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिली। छात्र छात्राएं सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर अपने परिजनों के साथ पहुँचना शुरू हो गए थे वार्षिक उत्सव में तैयारी 4 बजे शाम तक चलती रही। स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद सलीम आब्दी और प्रिंसिपल अदील आब्दी पुरे कार्यक्रम की तैयारी का बराबर जायज़ा लेते रहें। साथ ही स्कूल का पूरा स्टॉफ़ तैयारी में जुटा रहा। कार्यक्रम में महिलाओं,पुरुषों के अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई थी वी आई पी मेहमानों के बैठने का अलग इंतिज़ाम स्कूल प्रबंध समिति ने किया था और आये हुए छात्र छात्राओं के जलपान के साथ ही भोजन की भी व्यवस्था स्कूल प्रशासन ने की थी।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ उनके परिजनों ने हजारों की संख्या में हिस्सा लिया और कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया। पार्टिसिपेट करने वाले छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापक और स्कूल का स्टॉफ़ मौजूद रहा। सभी लोगों ने कार्यक्रम की भरपूर प्रसंशा की और कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया । मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधिकारी राजेश वर्मा, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सय्यद आसिफ किरमानी तस्लीमा आब्दी, मौजूद रहें। इस नवे वार्षिक उत्सव के मौके पर प्रबंध समिति ने बताया कि वर्तमान समय में स्कूल में 850 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस उप अधीक्षक अरुण चंद्र, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, क़स्बा प्रभारी सुधीर कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment