Monday, February 17, 2020

युवा ही देश की शिक्षा व्यवस्था को बदल सकते है-इन्द्रसेन चौधरी

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बाबागंज (बहराइच) स्थानीय सत्य साईं तुलसी बाल शिक्षा निकेतन सबुना में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह के निर्देशन में केन्द्र के वरिष्ठ लेखाकार इन्द्र सेन चौधरी की अध्यक्षता मे किया गया। ।जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कैलाश नाथ आर्य व विशिष्ट अतिथि पिरामल फाउंडेशन पीएल जय लक्ष्मी रही। विकासखण्ड के नवाबगंज के ग्राम सबुना में पड़ोस युवा संसद का आयोजन कर युवाओ को सत्ता व विपक्ष की भूमिका के बारे मे बताया गया। इसके लिए युवाओ को विभिन्न मंत्रियों व विपक्ष के विभिन्न सांसदों के नाम देकर अपने पक्ष रखने को कहा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक गौतम वर्मा ने किया। सत्ता पक्ष में, दीपेंद्र मिश्र आनंद मिश्र अभिषेक मिश्र कल्पना पांडेय विजय पांडेय व विपक्ष में, सपना, आरती, नेहा ,कन्हैया शर्मा विशाल त्रिपाठी पंकज आर्य त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को लेकर युवा काफी  खुश थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जया लक्ष्मी ने युवाओ से शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। इस कार्यक्रम में " ब्लॉक युवा समन्वयक,  कन्हैया मिश्रा " अकबर अंसारी, दिव्या सिंह, राम सरन, मदन गोपाल, अमित, गीता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment