Tuesday, February 4, 2020

बाइकसवार बदमाशों ने बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को मारी गोली, हुई मौत

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डलब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अम्बेडकरनगर, उ0प्र0। जिले में  बढ़रहें अपराधिक घटनाओं से पुलिस के मुस्तैदी की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं। अपराधी जब चाहते हैं बड़ी कोई घटना को वारदात देकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सूबे की योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। भीटी थानाक्षेत्र के चनहा चौराहे पर अज्ञात बदमाशों ने बैंक फ्रेंचाइजी मालिक कृष्णानन्द तिवारी उर्फ पप्पू ग्राम सभा महमदपुर रायगंज के निवासी थे। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला कर मौत के घाट उतार दिया दिया। बाइक सवार बदमाश मौके पर भाग निकालने में सफल रहे। चली ताबड़तोड़ गोलियों से बाजार तथा आस पास के इलाकों  में  सन्नाटा पसरा हुआ है।लोगो के बीच दहशत का माहौल फैला हुआ है। बैंक फ्रेंचाइजी संचालक देर शाम 7:30 बजे फ्रेंचाइजी बंद करते वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही भीटी थानाध्यक्ष  घटनास्थल पर  पहुंचकर  फ्रेंचाइजी मालिक की हालत गंभीर देखते हुये  भीटी सीएचसी पहुंचाया  जहां पर  डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल  में रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टरों ने  मृत घोषित  कर दिया है। 
बड़ा सवाल भीटी थानाध्यक्ष के ऊपर उठता है की खास चनहा चौराहे पर ही पुलिस चौकी बनी हुई है जो आखिर एक शोपीस के रूप में देखी जा सकती है जिसका ताला कभी नहीं खुलता है। बड़ा सवाल है कि पुलिस चौकी फैजाबाद और अंबेडकर नगर के बॉर्डर पर बनी हुई है फिर भी कोई पुलिसकर्मी क्यों नहीं तैनात रहता है? अगर चौकी पर कोई पुलिसकर्मी तैनात होता तो इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को दबोच लिया गया होता या फिर ऐसी घटना ही नहीं हुई होती। घटना की जानकारी लेने के लिए फोन करने पर थानाध्यक्ष का सरकारी नंबर स्विच ऑफ बता रहा है तथा उनके पर्सनल नंबर पर फोन करने पर फोन नहीं उठ रहा है। इस तरह से अगर कोई व्यक्ति किसी मुसीबत में फस जाए और उसकी जान जाने वाली हो, वह बताना चाहता हो हमारे साथ किसने क्या किया तो थानाध्यक्ष का नंबर ही नहीं लगेगा। लगेगा तो उठेगा ही नहीं? आखिर ऐसा क्यो? शायद वह अपनी जिम्मेदारियों से मुंह चुरा रहे हैं या फिर नौकरी शुरू करने से पहले ली जाने वाली शपथ उन्होंने रिश्वत की चादर से ढक दी है!

No comments:

Post a Comment