Tuesday, February 18, 2020

बड़े आपराधिक इतिहास में वांछित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अंबेडकरनगर (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा चलाये जा रहे पुरस्कार घोषित, फरार अपराधी, वांछित व वारण्टी अपराधी की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम मे क्षेत्राधिकारी आलापुर अम्बेडकरनगर के कुशल निर्देशन में मु0अ0सं0-39/18 धारा-419/420/467/468/471/406 भादवि0 थाना आलापुर अम्बेडकरनगर का उदघोषित व फरार अभियुक्त मनोज गोस्वामी पुत्र स्व0 श्याम बिहारी गोस्वामी नि0 लखमीपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर को आज दिनांक 18.02.2020 समय 06.10 पर ग्राम लखमीपुर से गिरफ्तार किया गया । जो दिनांक-11.03.2018 से मुकदमा उपरोक्त का वांछित है जिस पर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा दिनांक 03.02.2020 को 25000/- रू0 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके अलावा अभियुक्त मु0अ0सं0-180/19 धारा-419/420/467/468/471/504/506 भादवि0 थाना मुबारक आजमगढ़ से भी वांछित है। अभियुक्त मनोज गोस्वामी उपरोक्त द्वारा उ0प्र0 के भिन्न-भिन्न जनपदो में जाकर स्कूल का मान्यता दिलाने तथा अर्द्ध सरकारी विद्यालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छल द्वारा फर्जी दस्तावेज देकर दिखाकर रूपये की ठगी की जाती है। इसके द्वारा लाखो रूपये की ठगी आम जनता से की गयी है।
*नाम पता अभियुक्त*- मनोज गोस्वामी पुत्र स्व0 श्याम बिहारी गोस्वामी नि0 लखमीपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 45 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
1.- अ0सं0-370/08 धारा 419/420 भादवि0 थाना टाण्डा अम्बेडकरनगर।
2.- अ0सं0- 287/07 धारा 323/504/506 भादवि0 3(1) 10 एससी एसटी एक्ट थाना आलापुर अ0नगर।
3. -अ0सं0 220/16 धारा 419/420/406/376डी/467 भादवि0 थाना टाण्डा अ0नगर।
4.- अ0सं0-39/18 धारा 419/420/467/468/471/406 भादवि0 थाना आलपुर अ0नगर
5. -अ0सं0-09/19 धारा-174ए भादवि0 थाना आलापुर अ0नगर।
6. -अ0सं0- 180/19 धारा-419/420/467/468/471/504/506 भादवि0 थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
*गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम (थाना कोतवाली आलापुर)*
उ0नि0 कृष्णकान्त
का0 सुनील कुमार मधुकर
का0 राजेन्द्र प्रसाद सरोज
का0 राकेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment