अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच, उ0प्र0। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में सौभाग्य योजना के तहत चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने बहराइच के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में किया। मौके पर उपस्थित अधीक्षण अभियंता ए एस रघुवंशी एवं अधिशासी अभियंता नन्द लाल से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने क्षेत्र के गाँवों में अधूरे विद्युतीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा। उल्लेखनीय है कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण का कार्य 31 मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सरकार का लक्ष्य हर गाँव, मजरे व हर घर में बिजली पहुँचाना है, इसके लिए मुफ़्त कनेक्शन भी दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को विद्युतीकरण के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य कि हमारे क्षेत्र का एक भी घर विद्युतीकरण के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में एस डी ओ पयागपुर व कैसरगंज जूनियर इंजीनियरगण विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी भाजपा नेता हरेन्द्र विक्रम सिंह मण्डल अध्यक्ष कटका अनिल सिंह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय मण्डल महामंत्री उमाशंकर तिवारी लल्लन पाण्डेय सन्तोष तिवारी कृष्ण मोहन शुक्ल आनन्द शुक्ल राम निवास जायसवाल राजेश विश्वास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment