Sunday, February 2, 2020

हमसे भारतीय होने का सुबूत मांगा जा रहा है : आबिद रजा खान

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर बंधन मैरिज लान में संपन्न हुई जिसमें सी ए ए और संभावित एनआरसी को लेकर चर्चा की गई वक्ताओं ने मोदी सरकार को देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा खान ने कहा कि देश की एकता और अखंडता  को खतरा है उन्होंने कहा कि आज इंसान इंसान को लड़ाने का काम किया जा रहा है इस देश को सभी धर्म जातियों के लोगों ने खींचा है देश की आजादी में सभी का योगदान रहा है हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं पाकिस्तान की जंग में वीर अब्दुल हमीद जैसे लोगों ने देश को बचाने का काम किया है अमेरिका जब अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा था उसी समय अब्दुल कलाम ने मिसाइल का निर्माण कर देश का लोहा मनवाया है और आज हम  से ही देश की नागरिकता का सबूत मांगा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हम सबको भेज कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी है समाजवादी पार्टी देश को खंडित नहीं होने देगी सर्व समाज के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया ने ऐसे कार्य किए हैं की तमाम बसपा नेता कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ पार्टी में आ गए हैं और अब दिन दूर नहीं जब 2022 तक अधिकांश नेता सपा के साथ होंगे  पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 तक धैर्य रखें और अच्छे दिन आएंगे। बैठक को पूर्व प्रमुख सपा नेता जयंकर,  सिंह नसीब उन्नीसा,  पूर्व प्रत्याशी बलहा किरन भारती, डॉक्टर शौकत अली ,रहमत अली हाशमी आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर तनवीर, अतहर हुसैन, चंद्र प्रकाश वर्मा, मेराज खान, नौशाद अली, समीर खान  सईद अहमद बांके,  मुन्ना रायिनी, शाहबाज, मोहम्मद शमीम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment