सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, उ0प्र0। पढे़ बहराइच, बढ़े बहराइच, कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को नगर के मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने श्रख्ंलाबद्ध रूप से वाचन किया जिसमें बच्चो ने पढ़ने के बाद रंगोली बनाई बच्चो के साथ संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, प्राचार्य डा0 परमानन्द पाण्डेय, और डा0 अनिता शुक्ला कार्यक्रम में साथ-साथ वाचन में सहयोग करते रहे।
इस प्रकार नगर के सेन्ट पीटर इण्टर कालेज में बहराइच पढ़े बहराइच बढ़े कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानाचार्य के अगुवाई में सामूहिक अध्ययन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक सभी बच्चे सम्मिलित थे बच्चो ने यहां भी सामूहिक अध्ययन के उपरान्त रंगोली और खेल प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाई।


No comments:
Post a Comment