Tuesday, February 18, 2020

पहले दिन शांतिपुर्वक हुई विद्यार्थियो की यूपी बोर्ड परीक्षा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के जमुनियां आर एम जे किसान इण्टर कालेज में सुबह तड़के से विद्यार्थियों की कालेज गेट पर लाइन लगने लगी थी पहला दिन होने के कारण समय से पहले ही विधार्थी कालेज पहुच गए थे हाईस्कूल सुबह से इण्टर दोपहर बाद बच्चों की निर्धारित समय से परीक्षा शुरू हो गई शान्तिपूर्वक दोनों क्लासों की परीक्षा संपन्न हुई आर एम जे किसान इण्टर कालेज में पहली बार सेंटर हुआ है जिसमे हाईस्कूल के कुल 232 विद्यार्थी एव इण्टर के कुल 197 विधार्थियो को परीक्षा देनी थी जिसमे हाईस्कूल के 199 विद्यार्थी और इंटर के 178 विद्यार्थियों ही परीक्षा में शामिल हो सके दोनों कक्षाओं के हाईस्कूल के 33 विद्यार्थी एवं इण्टर मीडिएट के 19 विद्यार्थी अनुपस्थिति किसी कारण से परीक्षा में शामिल नही हो सके। सुबह हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान एसडीएम रामदास ने कॉलेज पहुच कर निरीक्षण किया कालेज के प्रधानाचार्य से कालेज  गेट के आस पास पड़े कागज के टुकड़ों को उठवाकर दूर फेकने को कहा एव सफाई पर बिशेष जोर दिया एवं अंदर मोबाईल का प्रयोग करने को मना किया सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। एसडीएम रामदास ने बताया कि आर एम जे किसान इण्टर कालेज के सुबह को निरीक्षक किया गया शांतिपूर्वक परीक्षा का कार्य सम्पन्न हो गया हैं। कालेज के प्रधानाचार्य नरेश वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है हाई स्कूल के 33 छात्र अनुपस्थित रहे एवं इंटरमीडिएट के 19 छात्र अनुपस्थित रहे कुछ छात्र आधार कार्ड लेकर नहीं आए थे जिनको आगे से आधार कार्ड लाने को लेकर अवगत करा दिया गया है।


कॉलेज में एसडीएम रामदास कुर्सी पर बैठे हुए निरीक्षण करते पीछे अर्दली बृजेश व अन्य कॉलेज का स्टाफ 

No comments:

Post a Comment