Saturday, February 15, 2020

पाँच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर-बहराइच (उ0प्र0)। पयागपुर बीआरसी परिसर चल रहे पाँच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा नेता विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने 150 प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा शिक्षक समाज को दिशा देता है। वह समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, हम सदैव शिक्षकों के हित के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष बृजेश तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक बच्चों को गुड़वत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं सरकार की पहल से सरकारी विद्यालयों की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। इससे पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र तिवारी ने भी प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षण के गुर सिखाए। उन्होंने कहा बेसिक शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है शिक्षक पूर्ण मनोयोग से बच्चों को नवचार परक शिक्षण दें। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री उमाशंकर तिवारी छोटू तिवारी प्रमोद पाण्डेय सूर्य प्रकाश तिवारी राहुल पाण्डेय शिक्षक नेता विनोद पाण्डेय अजय मिश्र अतुल पाण्डेय अखिलेश मिश्र जगरूप सिंह उमाकांत तिवारी सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकायें, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment