अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बिशेश्वरगंज-बहराइच, उ0प्र0। आज दिनांक 14 फरवरी 2020 को 1 वर्ष पूर्व पुलवामा अटैक में शहीद हुए देश के वीर जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई,श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आनन्द मोहन मिश्र-जिला कोषाध्यक्ष/ अध्यक्ष-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विशेश्वरगंज के द्वारा किया गया व संयोजन विजय नरेश तिवारी के द्वारा किया। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री जगरूप सिंह, संरक्षक कैलाशनाथ गिरी, कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विशेश्वरगंज-अध्यक्ष अखिलेश मिश्र,शिक्षक रवि शुक्ल,कुसमेन्द्र सिंह,अरविंद कुमार अनुदेशक ने अपने विचार रख कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी,श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पण करके अपने देश के वीर सपूतों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर राजीव कुमार तिवारी, बच्छराज मिश्र, शरद चन्द्र शुक्ल, अमित कुमार मिश्र, शिव शंकर पाठक, कविता सक्सेना, सुमन देवी, प्रियंका वर्मा,सौरभ मिश्र, आशीष शुक्ल, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, आदर्श पुंज, राजित राम यादव घनश्याम शुक्ल,अशोक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं शिक्षामित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment