Sunday, February 9, 2020

पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के आवास पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 9 फरवरी दिन रविवार  को  पयागपुर  राज परिवार के शर्वेन्द्र विक्रम सिंह के आवास पर  आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए  पयागपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने जगह जगह पर काफिला रोककर माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का काफिला कोटबाजार स्थित राजा शर्वेन्द्र विक्रम सिंह के आवास पर पहुंचा जहाँ पर राजपरिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया लगभग एक घंटे वहां रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला पयागपुर बसस्टॉप स्थित पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर पहुचे जहाँ लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री का फूलो की बरसात कर तथा उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण के पश्चात् पूर्व विधायक ने साईकिल भेट कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया मीडिया से रूबरू होते  वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान सरकार विकास के नाम पर केवल नाम बदलने का कार्य कर रही है जो भी योजनाए हमारी सरकार मे चली थी या तो उनका नाम बदल दिया गया या बंद कर दी गई सरकार केवल नाम बदलने तक ही सीमित है क्योंकि यहाँ तो कोई मुख्यमंत्री ही नहीं है मीडिया से रूबरू होने के पश्चात् पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए अपने कार्यकाल मे किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा  इस मौके पर पूर्व मंत्री पंडित सिंह याशर शाह मुकेश श्रीवास्तव विपिन श्रीवास्तव रामतेज यादव आलोक श्रीवास्तव कृष्ण कुमार कश्यप विशाल शुभम तिवारी सहित जिले के  समस्त सपा कार्यकर्ता वाला पदाधिकारी सहित हजारों लोगो उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment