अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र बहराइच के द्वारा विकासखंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत सर्राकला में 'विषय आधारित जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम 'का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक आदर्श मिश्रा जी ने अपने संबोधन में युवाओं को आह्वान किया कि युवा स्वच्छता एवं व्यक्तिगत जागरूकता पर्यावरण शिक्षा पर अपने ध्यान को केंद्रित करें। साथ ही प्रशिक्षक श्री दिवाकर श्रीवास्तव जी ने युवाओं के अपने संबोधन में कहा कि युवा अपने पढ़ाई के साथ-साथ देश सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तभी समाज में अपने व्यक्तित्व को निखार सकेगा और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र बहराइच के वरिष्ठ लेखाकार श्रीमान इंद्रसेन चौधरी जी के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सभा सर्रा कला के ग्राम प्रधान के सुपुत्र श्री संजय कुमार रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक छोटेलाल भारती जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओ को संबोधित करते हुए सबसे पहले करुणा के सागर तथागत बुद्ध एवं महा मानवतावादी बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को स्मरण करते हुए कहा कि युवा अपने लक्ष्यों से भटके नहीं खूब लगन से पढ़ें और समाज में अपने युवा होने का प्रतीक दे और सरकार कोई भी हो अपने स्तर से देश राज्य को संचालित करते हैं परंतु युवा जब तक अपने में खुद जागरूक नहीं होगा तब तक वह कुछ नहीं कर पाएगा इसलिए आप सभी युवाओं से मेरा अपील है कि आप शिक्षित हो जागरूक बने जिससे अपना विकास करें साथ ही देश प्रेम को जागृत करें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें आदि बातों का जिक्र किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के वरिष्ठ लेखाकार श्रीमान इंद्रसेन चौधरी जी ने कहा कि युवा अपने में जागरूकता लाएं शिक्षित बने परिवार को अपने सशक्त बनाएं एवं अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें और नेहरू युवा केंद्र के से जुड़कर अपने हुनर को तराशे। कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार वर्मा जी द्वारा किया गया। इस मौके पर विकासखंड मिहींपुरवा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक को मुकेश कुमार एवं सुंदरलाल अवस्थी के अलावा सूरज कुमार,धर्मराज जुगेश कुमार आदि युवा मंडल महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment