डॉ० शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा ,बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा मे दिन मे 11 बजे कमांडेंट प्रवीण कुमार व उप कमांडेंट शैलेश कुमार की उपस्थिति मे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस मौके पर कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को सभी स्वतंत्रता सेनानी शहीदों के साथ-साथ मुख्य रूप से राष्ट्रपिता अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को याद किया जाता है 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुए थी।
30 जनवरी शहीद दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री आदि दिल्ली के राजघाट पर बापू की समाधि पर फूलों की माला चढ़ाकर व सैन्य बलों द्वारा सलामी देकर श्रद्धाजलि देते हैं। इसके उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण करते हैं।कमांडेंट ने धारणा व्यक्त की, की 30 जनवरी को फौज के साथ-साथ सभी लोगो अपने व्यस्त समय से दो मिनट निकाल कर शहीदों को याद करना चाहिए। इस मौके पर निरीक्षक जे. त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद सहित वाहिनी के सभी जवान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment