कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा तथा मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से जनता को निजात दिलवाई जाये। जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई समस्याये है जो आम जनता से जुडी है और उनका निस्तारण अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा धनी आबादी वाले स्थानो में बडी समस्याये है खांसतौर पर सफाई को लेकर। कहा कि आर्यनगर में सकरी गलिया है, जिस कारण वहां कम सफाई होती हैं उन्होने धनकुट्टी क्षेत्र में बने अस्पताल पर चर्चा करते हुए कहा कि अस्पताल बहुत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, उसका पुर्नउद्धार कराया जाये और यदि इस कार्य में पैसो की आवश्यकता होगी तो विधायक निधि से नगर निगम को धन उपलब्ध कराया जायेगा।
नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने विधायक अमिताभ बाजपेई की शिकायतों को सुन उन्हे निस्तारित करने का आश्वासन दिया। उन्होने गर्मी में पेयजल आपूर्ति, नाला सफाई, सडको को गडढामुक्त करने, डोरटूडोर कूडा व्यवस्था ठीक कराने, नगर निगम सकूल हीरामन पुरवा में विज्ञान संकाय शुरू करने की तैयारियों, ठेले वालो के उत्पीडन को रोकने और फेरीनीति का अनुपालन कराये जाने आदि की मांग की। नगर आयुक्त ने गर्मी आने से पहले टंकीवार, साथ पार्षद एवं जनप्रतिनिधयों के साथ नगर आयुक्त बैठक कर निस्तारण करने तथा अन्य समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नीरज सिंह, अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमित मेहरोत्रा, मो0 सारिया, सशील तिवारी, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment