अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। लखीमपुर रोड पर दोन्दरा पुल के पास बीती सुबह लगभग 11 बजे नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार बोलेरे पलट गई। बोलेरो बिजली विभाग के अधिकारियों की बताई जा रही है जिसमें मिहींपुरवा उपकेंद्र के कर्मचारी कृष्ण कुमार व एसडीओ सवार थे। हादसे में दोनों कर्मचारियों को हल्की फुल्की चोटे आयी हैं जिनका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी बोलेरो को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार आपको बता दे कि हादसा तब हुआ जब बोलेरो के सामने अचानक बाईक आ गई, बाईक वाले को बचाने के चक्कर में बोलेरो का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिससे बोलेरो हाइवे पर ही पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल लोगों को तत्काल बाहर निकाला। हादसे के भयावहता देख लोग घबरा गए लेकिन गनीमत रही कि दोनों कर्मचारियों को ज्यादा चोटें नही आईं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना स्थल पर बोलेरो को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment